Uttarakhandउत्तराखंडदावानई जिम्मेदारी

उत्तराखंड भाजपा सरकार ने बांटे दायित्व, कई वरिष्ठ नेताओं को दर्जाधारी राज्यमंत्री का दर्जा

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा सरकार ने लंबे इंतजार के बाद विभिन्न सलाहकार समितियों, परिषदों और आयोगों में दायित्वों का वितरण करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। खास बात यह है कि इन पदों के साथ कई नेताओं को दर्जाधारी राज्यमंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है।

सरकार द्वारा जारी सूची में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल दोनों क्षेत्रों के नेताओं को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। संगठन और सरकार के बीच तालमेल बैठाने के साथ-साथ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने इस दायित्व वितरण के जरिए संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को साधने की कोशिश की है। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिल सकता है। सरकार का यह कदम न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि पार्टी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुट चुकी है। आने वाले दिनों में कुछ और नामों की घोषणा भी संभव मानी जा रही है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी:

-नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

-टिहरी गढ़वाल के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

-टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

-कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।

-भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

-चंपावत निवासी हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-गोविंद पिलखवाल को दर्जा राज्यमंत्री के साथ उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

-बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-सरकार ने चमोली निवासी भाजपा नेता प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button