उत्तराखंड में 32 दरोगा बने इंस्पेक्टर, अब इन जिलों में मिलेगी पोस्टिंग

देहरादून। राज्य पुलिस महकमे में 32 पुलिस दरोगाओं के लिए गुरुवार का दिन खुशखबरी लेकर आया है।गृह विभाग की अनुमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने वरिष्ठता के साथ 27 नागरिक पुलिस और 5 एलआईयू के दरोगाओं को तीन स्टार यानी इंस्पेक्टर की सौगात दे दी है। सभी दरोगाओं को जल्द रेंज स्तर पर जिलों में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए रेंज ऑफिस होमवर्क में जुट गया है। इधर, लम्बे समय से मनमाफिक पोस्टिंग पा रहे दरोगा और इंस्पेक्टरों पर भी रेंज ऑफिस का चाबुक चल सकता है। इसके लिए भी जिलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (27) एवं उप निरीक्षक अभिसूचना (05) कुल 32 को निरीक्षक नागरिक पुलिस व निरीक्षक अभिसूचना के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। जिलेवार पदोन्नति सूची जारी करने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जल्द नई तैनाती के आदेश जारी करने के निर्देश अधीनस्थ को दिए हैं। देखिए पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति सूची…….