देहरादून पुलिस के 101 अधिकारी व कर्मी सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी अजय सिंह ने किया सम्मानित

देहरादून।जनपद देहरादून में उत्कृष्ट पुलिस कार्य करने वाले 101 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सैनिक सम्मेलन के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर रानीपोखरी थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना का सफल खुलासा करने वाली टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्रवाई में थाना रानीपोखरी और कोतवाली डोईवाला के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका को सराहा गया। कोतवाली डोईवाला से सम्मानित पुलिसकर्मी: व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा, उ0नि0 राजनारायण व्यास, अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट, का0 749 विपिन कुमार, का0 1245 विपिन कुमार, का0 752 रविन्द्र पाल। थाना रानीपोखरी से सम्मानित पुलिसकर्मी: उ0नि0 विकेन्द्र चौधरी (थानाध्यक्ष), उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी, अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल, अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह, हे0कां0 229 धीरेन्द्र यादव, कां0 08 रवि कुमार, कां0 866 संतोष सिंह, कां0 502 शशांक तिवारी,
कां0 623 शशिकांत लखेडा।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
