Uttarakhandउत्तराखंडराजनीति

उत्तरकाशी में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Harish Rawat आगामी 23 एवं 24 मार्च 2026 को उत्तरकाशी जनपद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से भी संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार Harish Rawat 23 मार्च को जोशियाड़ा हेलीपैड, उत्तरकाशी पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे धराली क्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। साथ ही वे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद सायंकाल वे उत्तरकाशी में रात्रि विश्राम करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 24 मार्च को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग (PWD) अतिथि गृह, उत्तरकाशी में Harish Rawat पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान वे जनपद से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद के सभी बुद्धिजीवी पत्रकारों को इस प्रेस वार्ता में आमंत्रित किया गया है।
इसके अतिरिक्त वे स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भी भेंट कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे। कार्यक्रम के उपरांत Harish Rawat हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी, उत्तरकाशी ने सभी कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button