Uttarakhandउत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तराखंड में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” बना ऐतिहासिक जनआंदोलन

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” बहुत कम समय में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 20,495 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अब तक 12.50 लाख से अधिक नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। यह उपलब्धि उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रही है।

रिकॉर्ड तोड़ स्क्रीनिंग और जाँच

  • हाइपरटेंशन (BP): 5.46 लाख लोगों की जांच
  • डायबिटीज़ (शुगर): 5.17 लाख लोगों की स्क्रीनिंग
  • कैंसर (ओरल, सर्वाइकल, ब्रेस्ट): 4.63 लाख लोगों की जांच
  • एनीमिया: 1.88 लाख लोगों की जांच
  • टीकाकरण: 1.42 लाख बच्चों को टीके लगाए गए
  • टीबी (तपेदिक): 92 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग

परामर्श, आयुष्मान कार्ड और रक्तदान में नई मिसाल

  • 66 हजार से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श
  • 11,594 नए आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई कार्ड जारी
  • 66,926 नए रक्तदाता पंजीकृत
  • 8,798 यूनिट रक्त संग्रहित

इन आँकड़ों ने साबित किया है कि उत्तराखंड के लोग अब गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। यह आँकड़े दर्शाते हैं कि न केवल चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लिया जा रहा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जिम्मेदारी भी तेजी से बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव है। इतने कम समय में लाखों लोगों का स्वास्थ्य शिविरों में आना और सेवाओं का लाभ लेना इस बात का प्रमाण है कि जनता स्वास्थ्य को लेकर गंभीर और जागरूक हो रही है। सरकार हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है और इस अभियान को और व्यापक बनाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत है। हाइपरटेंशन, डायबिटीज़ और कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग से समय पर पहचान और उपचार संभव होगा। आयुष्मान योजना, टीबी नियंत्रण और ब्लड डोनेशन जैसी गतिविधियों में मिली ऐतिहासिक सफलता यह दिखाती है कि उत्तराखंड अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक गढ़ रहा है।

भविष्य में और व्यापक होगा अभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आने वाले महीनों में दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयाँ भेजी जाएँगी। हर मरीज का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान उत्तराखंड को स्वस्थ और सशक्त समाज की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button